ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

इजरायल-हमास युद्ध: नेतन्याहू के लिए यह जंग राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने का जरिया

Israel-Hamas War: इजरायल और उसके प्रधान मंत्री, दोनों इस समय एक कठिन मोड़ पर हैं. हालांकि उनके दृष्टिकोण हर बार आपस में मेल नहीं खाते हैं.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान चाकू की नोक पर खड़ा है.

एक तरफ तो इजरायल प्रधान मंत्री नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इजरायली रक्षा बल (IDF) गाजा के आखिरी छोर पर स्थिति रफा पर हमला करेगा. गाजा के उत्तर में इजरायल के सैन्य हमले के बाद विस्थापित हुए दस लाख से अधिक लोग रफा में रह रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने मार्च की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि अगर इजरायल रफा पर हमला करता है तो वो उस लाल रेखा को पार कर जाएगा जिसे अमेरिका ने खींचा है.

लेकिन नेतन्याहू इस बात पर जोर दे रहे हैं कि रफा में हमास सेना के आखिरी निशान तक को खत्म किए बिना वो उद्देश्य पूरे नहीं होंगे जो इजरायल पूरे करना चाहता है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×