आज संपूर्ण विश्व कोविड-19 सर्वव्यापी महामारी से जूझ रहा है. सभी देश इस सर्वव्यापी महामारी से निकलने और इसका उपचार खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस महामारी पर कोई काबू नहीं पाया जा सका है. कुल मिलाकर देखा जाए तो कोई भी ऐसा देश नहीं जो इस महामारी की मार नहीं झेल रहा हो और जिसको कोई नुकसान नहीं हुआ हो. लेकिन ये विषम परिस्थितियां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी लिकुड पार्टी के लिए वरदान साबित हुई हैं.
कोविड -19 की वजह से न केवल उनको राजनीतिक लाभ मिला है, बल्कि ऐसा भी माना जा रहा है कि कोविड -19 ने नेतन्याहू को जेल जाने से बचा लिया है. बेंजामिन नेतन्याहू को राजनीतिक लाभ कैसे हुआ और वो जेल जाने से कैसे बचे, ये समझने के लिए हमें थोड़ा इजरायल के अतीत में जाना होगा.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: कोविड 19 बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल
Published:

