भारत के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड ने इजाजत मांगी है कि बांग्लादेश से एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर का आयात करने दिया जाए. जब कोविड के मामले पूरे देश, खासकर महाराष्ट्र, दिल्ली और दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में विस्फोटक तरीके से बढ़ रहे हैं, रेमडेसिविर को सभी उपलब्ध स्रोतों से हासिल करने की बेहतहाशा कोशिशें जारी हैं.
रेमडेसिविर वह अकेली दवा है, जो खतरे की स्थिति में कोविड मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है. हालांकि इससे पक्के इलाज की कोई गारंटी तो नहीं है, लेकिन पॉजिटिव नतीजों के साथ इस एंटी वायरल दवा का मरीजों पर टेस्ट किया गया है.

