(कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी वायु सेना ने गुरुवार सुबह ईरान में स्थित कथित बलूच अलगाववादी शिविरों पर हवाई हमले किए.)
ईरान और पाकिस्तान असल में बहुत लंबे समय से अच्छे दोस्त नहीं रहे हैं. हालांकि, वे कट्टर दुश्मन भी नहीं हैं. 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति के बाद के जटिल रुख ने उनके रिश्ते को परिभाषित किया. लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में, उनके बीच का नाजुक संतुलन बिगड़ गया, जोकि पहले कभी नहीं हुआ था.

