पश्चिम एशिया उत्तरी अफ्रीका (WANA) इलाके में इस साल 3 जनवरी को धमाका हुआ. यह घटना उस वक्त हुई, जब ईरान (Iran) के बड़े मरहूम सैन्य नेता जनरल कासिम सुलेमानी के मौत की सालगिरह के मौके पर करमान प्रांत में समारोह आयोजित किया जा रहा था. चार साल पहले अमेरिका के द्वारा कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गई थी. मौत की सालगिरह के समारोह को निशाना बनाकर दो विस्फोट किए गए.
यह धमाका उस हमले की याद दिलाता है, जिसे 1979 की क्रांति के बाद से ईरानी इलाके पर सबसे घातक माना जाता है, जिसमें 103 लोग मारे गए और 141 घायल हुए थे.

