ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

हमें सेना में औरतों को भर्ती करने लिए सुप्रीम कोर्ट की फटकार की जरूरत क्यों है?

जरूरत इस बात की है कि सेना में औरतें सिर्फ ऑफिसर ही नहीं, सैनिक के पदों पर भर्ती की जाएं.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि उसे महिलाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकैडमी (एनडीए) के दरवाजे खोलने होंगे. इस खबर के बाद मेरे मन में दो तरह की बातें आ रही हैं. मैं इस बात का समर्थक हूं कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने देश के सुरक्षा बलों का हिस्सा बनने, उसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए और इस लिहाज से, मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं.

लेकिन जो बात मुझे हैरान करती है, वह यह है कि अगर यह “अवसर की समानता का सिद्धांत” है जिसे अदालतें सही तरीके से लागू करने की मांग कर रही हैं तो दाखिला सिर्फ ऑफिसर कैडर तक ही क्यों सीमित है- सैनिक के तौर पर उनके दाखिला के लिए भी दरवाजों को खोला जाना चाहिए.

जब महिलाओं के लिए ऑफिसर रैंक पर शॉर्ट सर्विस कमीशन की इजाजत दी गई थी, तब भी मैंने सार्वजनिक तौर पर यह बात कही थी (अपनी किताब ‘इंडियाज़ आर्म्ड फोर्सेस- टैंपरिंग द स्टील’ में भी मैंने यह दोहराया है). मैंने कहा था कि अगर इस फैसले को सिर्फ ऑफिसर कैडर तक सीमित किया जाएगा तो यह कछुआ चाल होगी. इसके जरिए हम सिर्फ इस बात का दिखावा करेंगे कि हमने महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल किया है.
Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×