भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए नियमों में बदलाव किया है. कह रही है अब हम फास्ट ट्रैक मंजूरी देंगे. जिस दिन ये बदलाव किया गया, उसी दिन सरकार ने रशिया की वैक्सीन स्पुतनिक वी को भी मंजूरी दी. विडंबना देखिए ये वैक्सीन पहले से 60 देशों में मंजूर और इस्तेमाल की जा रही है.
हमारे यहां स्पुतनिक-वी ने डॉ. रेड्डीज़ के साथ मिलकर देश में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल रन किया था. लेकिन इस मंजूरी प्रक्रिया को देखनेवाली ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ट्रायल रन से मिले रोग प्रतिरोधी क्षमता और सेफ्टी डेटा को लेकर हफ्तों आगे पीछे करती रही.

