भारतीय सेना ने इस सप्ताह 89 सोशल मीडिया ऐप पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया, ऐसा साइबर प्लेटफॉर्म पर लगातार जारी जासूसी और इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियों की वजह से किया गया. भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्विंट के लिए मुझसे बातचीत में इसकी पुष्टि की है.
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ‘हमें नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि दुश्मन हमारी सेना के जवानों और अधिकारियों की प्रोफाइल पर नजर रख रहे हैं. इसकी भी पुष्टि हो चुकी है कि वो उनके मोबाइल फोन और कंप्यूटर तक पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं. सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए हमारे कुछ लोगों को हनी-ट्रैप किया गया. सोशल मीडिया के माध्यम से जासूसी में बहुत तेजी आई है’.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Published:

