Death Sentence for 8 Ex-navy Officers: 26 अक्टूबर को खबर आई कि कतर ने अगस्त 2022 में इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में जिन आठ पूर्व भारतीय नौसैनिक अधिकारियों गिरफ्तार किया था, अब उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है.
इस आरोपी पूर्व नौसैनिक अधिकारियों की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश के रूप में हुई है.

