जबरदस्त तनाव और बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल बाद भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के लिए नरम हो चले हैं. नफरत की आग की लपटें मद्धम हुई हैं और राजनैतिक लफ्फाजियों की धार कम हुई है. दोनों एक दूसरे के लिए अच्छी-अच्छी बातें कर रहे हैं.
जैसे पाकिस्तान के नेशनल डे पर प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान को चिट्ठी भेजी जिसे सरकारी सूत्र रस्मी शिष्टाचार बताते हैं. चिट्ठी में लिखा है- पड़ोसी देश होने के नाते भारत पाकिस्तान के लोगों से मधुर संबंध बनाने की इच्छा रखता है. इसके लिए विश्वास का माहौल जरूरी है जोकि आतंक और दुश्मनी से रहित हो.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: भारत भारत-पाकिस्तान भारत-पाक
Published:
