आखिर क्यों, सदियों से भारत से दोस्ताना संबंध रखने वाला नेपाल देखते ही देखते दुश्मनों जैसा व्यवहार करने लगा? मौजूदा दौर में जब चीन, पाकिस्तान और नेपाल हमें तेवर दिखा रहे हैं, तब नेपाल के रवैये को ही सबसे असहज माना जा रहा है. नेपाल के तल्ख तेवर हमारे राजनयिकों, हुक्मरानों और थिंक टैंक के भी गले नहीं उतर रहे. हालांकि, साफ दिख रहा है, नेपाल की मौजूदा राजनीति भी उसी राष्ट्रवाद ही राह पर है, जो भारत में कई सालों से देखा जा रहा है.
भारत में जो पैमाना पाकिस्तान और मुसलमान को निशाना बनाने को लेकर है, नेपाली राजनीति में वो भारत और मधेसियों को लेकर है.
