मणिपुर हिंसा (Manipur violence) के बीच एक आरोप यह है कि म्यांमार से गैरकानूनी माइग्रेंट्स ने इस समस्या को पैदा करने में प्रमुख भूमिका निभाई है. इससे भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा और उसके मैनेजमेंट की तरफ ध्यान गया है. भारत के चार पूर्वोत्तर राज्यों- मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की म्यांमार के साथ करीब 1,643 किमी. लंबी सीमा लगती है.
अभी इस बॉर्डर पर जो चौकसी यानि सीमा सुरक्षा और प्रबंधन का हाल है वो 1965 से पहले पूर्वी और पश्चिमी, दोनों तरफ के पाकिस्तान के साथ सीमाओं की निगरानी से कम है.

