अंग्रेजी में कहते हैं, "May you live in interesting times" मतलब "हम आपके लिए दिलचस्प दौर की कामना करते हैं", यह आशीर्वाद की तरह लगता है, लेकिन अपनी मूल चीनी भाषा में, यह वास्तव में एक विलाप है. शांतिपूर्ण, ‘अनइंटरेस्टिंग’ यानी नीरस दौर में जीना, उस ‘इंटरेस्टिंग’ यानी दिलचस्प दौर से अच्छा है, जब अशांति, युद्ध और दूसरी कई तबाहियां मची हों.
पिछला कुछ साल बेशक, ‘दिलचस्प वक्त’ था. हमने कोविड-19 देखा, रूस-यूक्रेन युद्ध देखा, आर्थिक उथल-पुथल का सामना किया, 2023 में इजरायल-हमास युद्ध के गवाह बने, और जिससे दुनिया के लोग अनजान बने रहे- कांगो, सूडान, माली और इथियोपिया में गृह युद्ध छिड़े रहे.

