India Food Industry: अप्रैल के महीने में खान-पान से जुड़े कई विवादों ने लोगों का ध्यान खींचा है. ये विवाद आक्रामक तरीके से मार्केटिंग किए जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों से जुड़े हुए थे.
इसकी शुरुआत तब हुई, जब भारत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को बताया कि बॉर्नविटा (बहुत अधिक चीनी और फ्लेवर वाला ड्रिंक) जैसे ड्रिंक्स को 'हेल्थी ड्रिंक्स' के तौर पर वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है.

