24 जून जब भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के तीन सुखोई-30 MKI (Sukhoi-30 MKI) विमानों ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी, तो UAE वायुसेना के MRTT विमानों ने उन्हें उड़ान भरने में मदद की. इससे वे करीब छह घंटे की नॉन-स्टॉप यात्रा करके टैक्टिकल लीडरशिप प्रोग्राम (EAF) में भाग लेने के लिए मिस्र (Egypt) पहुंच पाए.
यह कार्यक्रम मिस्र में इजिप्शियन एयर फोर्स (EAF) वेपेन स्कूल में महीने भर तक चलेगा और इसमें MI-29 और राफेल विमानों के साथ-साथ मिस्र की वायुसेना के F-16 भी शामिल हैं. इसमें भारत और मिस्र (Egypt) के वायुसैनिकों के बीच क्रॉस-ट्रेनिंग शामिल है. इसके अलावा दोनों देश क्लासरूम सेशंस के जरिए ट्रेनिंग और ऑपरेशनल नॉलेज को साझा करेंगे और फ्लाइंग मिशन पर जाएंगे.

