हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की रहस्यमय हत्या से जुड़े हालात ने भारत-कनाडा संबंधों को एक नए निचले स्तर पर पहुंचा दिया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कनाडा में हिंसा की किसी भी हरकत में भारत सरकार के शामिल होने के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं. हम कनाडा के प्रधानमंत्री की तरफ से हमारे प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं. हम सभ्य लोकतांत्रिक समाज हैं और पूरी शिद्दत से कानून के शासन का पालन करते हैं."

