हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक बंटा हुआ फैसला सुनाया है, इस वजह से कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिबंधित छात्राओं के भविष्य को लेकर बड़े पैमाने पर अस्पष्टता बनी हुई है.
कर्नाटक में सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा अपने-अपने परिसर में हिजाब पहनने पर लगाए गए कई प्रतिबंधों को खारिज करने के लिए माननीय न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की एक पीठ (बेंच) याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी.

