पाकिस्तान में जनरल असीम मुनीर (General Asim Munir) के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सेना Pakistan army ने 9 मई की सुबह आखिरकार पूर्व प्रधानमंत्री और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया. एक तेज और निष्ठुर ऑपरेशन में, पाकिस्तान रेंजर्स (पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की अगुवाई में काम करने वाली एक एलीट पैरामिलिट्री फोर्स) के कर्मियों के साथ देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया है.
इमरान खान अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने के लिए इस्लामाबाद कोर्ट पहुंचे थे. "अल-कादिर ट्रस्ट केस" में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बेगम पर सरकारी खजाने से वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है.

