19 नवंबर को जब समूचा देश रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा गांधी की जयंती पर वीरांगनाओं को स्मरण कर रहा था तो शाम होते-होते पीटीआई और सूत्रों के हवाले से आती खबरों ने हर किसी को चौंका दिया. ख़बर थी कि भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में पिन प्वाइंट स्ट्राइक की है. घुसपैठ की कोशिश कर रहे 300 आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोला है. चंद हेडलाइंस का जिक्र कर लेते हैं घटना जीवंत हो जाएगी:
- सीजफायर उल्लंघन पाक को पड़ा बहुत भारी, जवाबी एक्शन में POK में कई आतंकी अड्डे तबाह : नवभारत टाइम्स
- पीओके में सेना की एक और बड़ी स्ट्राइक, कई आतंकी कैंप को टारगेट कर ध्वस्त किया : एबीपी न्यूज
- India carrying out ''pinpoint strikes'' on terror launchpads inside PoK: Govt sources : आऊटलुक
- Indian Army carrying out 'pinpoint strikes' on terror launchpads in PoK: Report : इंडिया टुडे
- भारत की PoK में पिनप्वॉइंट स्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना : फाइनान्शियल एक्सप्रेस
- पाकिस्तान पर भारत की एक और स्ट्राइक, पाक अधिकृत कश्मीर में ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने : अमर उजाला

