18 साल पहले, 11 सितंबर 2001 को (इसी हफ्ते) न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावरों से दो जहाज टकराए थे और उसके बाद दुनिया हमेशा के लिए बदल गई...
अमेरिका की धरती पर जिन घटनाओं की वजह से अब तक का सबसे खतरनाक आतंकवादी हमला हुआ था और उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो खलबली मची, उस पर आज भी यकीन नहीं होता. ओसामा बिन लादेन के पश्चिम के खिलाफ युद्ध से प्रेरित और अल कायदा से प्रशिक्षित 19 इस्लामिक जिहादी सावधानी से बनाई गई योजना के मुताबिक चार अलग-अलग कॉमर्शियल अमेरिकी जेटलाइनर पर सवार हुए और उन्हें आत्मघाती मिसाइल में बदल डाला.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: अमेरिका भारत-पाकिस्तान आतंकवाद
Published:

