अप्रैल की शुरुआत से ही बढ़ते तापमान और खतरनाक स्तर के लू (Heatwaves) के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है. लेकिन सवाल है कि कठिन शारीरिक श्रम करने वाले मजदूरों के लिए बढ़ते तापमान का क्या मतलब है?
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन यानी ILO की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 3.4 अरब के वैश्विक कार्यबल/ वर्कफोर्स में से 2.4 अरब से अधिक श्रमिकों को एक वक्त पर अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

