भारत की जी20 की अध्यक्षता मोदी सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल है. संगठन का शिखर सम्मेलन, इसकी अध्यक्षता का चरम बिंदु है जो इस हफ्ते के आखिर में नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है.
पिछले साल 1 दिसंबर को जब इंडोनेशिया ने समूह की मशाल (जो रोटेशनल है) भारत को सौंपी, तब से यह बिल्कुल साफ हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने दर्शाने के लिए जी20 की अध्यक्षता का इस्तेमाल करेंगे.

