रेवड़ी (Revdi) भारत की एक लोकप्रिय मिठाई है और आजकल सुर्खियों में है. क्योंकि यह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्ष के बीच विवाद का विषय बन गई है. शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से हुई जिन्होंने ‘रेवड़ी’ कल्चर या ‘मुफ्त के मलीदे’ को देश के लिए खतरनाक बताया और कहा कि लंबे समय में इसके आर्थिक नतीजे घातक हो सकते हैं.
यह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) पर सीधा हमला था जिसने अपने चुनावी वादों में लोगों को कथित रूप से ‘मुफ्त सैगातों’ का लालच दिया है.

