क्या करें, जब ये पता चले कि शानदार, मानवीय और प्रगतिशील फिल्में, किताबें, नाटक, पेंटिंग, कविताएं रचने वाले का निजी जीवन यौन अपराधों से कलंकित है.
बोहेमियन राप्सोडी अपने समय के रॉक म्यूजिक सुपरस्टार फ्रेडी मर्करी (1946-1991) की जिंदगी की कहानी है. वे क्विन नाम के बैंड के लिए गाते थे और बोहेमेयिन राप्सोडी इसी ग्रुप का कंपोजिशन है. इस ग्रुप ने अपने समय में जो म्यूजिक बनाया, उसकी लोकप्रियता की बराबरी आज तक कम ही बैंड कर पाए हैं.
