पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में कथित चूक पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही. आरोप और प्रत्यारोप जारी हैं. हालांकि सिर्फ कुछ ही लोगों ने राजनीतिक पूर्वाग्रहों से परे जाकर इस पूरे प्रकरण में पेशेवर कमियों पर ध्यान दिया है.
ऐसे कई अहम सवाल हैं जिन पर अधिकारियों की जांच समितियों को सोचना चाहिए. पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो मुख्य एजेंसियां जिम्मेदार हैं- स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी और पंजाब पुलिस. इन दोनों को कमियों का विश्लेषण करना चाहिए और कुछ सुधार करने चाहिए.

