भारत में दाल की समस्या कम से कम तीन दशक पुरानी है. इस समस्या को ज्यादातर आर्थिक सलाहकार दालों की पैदावार से जोड़कर देखते रहे हैं और दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए तमाम सुझाव दे चुके हैं. हालांकि इनमें कोई भी सुझाव अब तक बेजोड़ साबित नहीं हुआ.
इसी सिलसिले में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता वाली कमिटी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंपी और कहा कि दालों की बेहतर पैदावार के लिए सरकारी खरीद व्यवस्था को सुधारा जाए.
सुब्रह्मण्यम ने इस रिपोर्ट में कई अन्य सुझाव भी दिए, जिन्हें आर्थिक मामलों के जानकार हैरतअंगेज बता रहे हैं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Published:

