इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High court ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और चुनाव आयोग (Election Comission) को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव टालने की नसीहत देकर एक नई बहस छेड़ दी है. इसके बाद ये सवाल अहम हो गया है कि क्या कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव टाले जा सकते? हाईकोर्ट ने कहा है कि संभव हो सके तो फरवरी में होने वाले चुनाव को एक-दो माह के लिए टाल दें, क्योंकि जीवन रहेगा तो चुनावी रैलियां, सभाएं आगे भी होती रहेंगी.
जीवन का अधिकार हमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में भी दिया गया है. हाईकोर्ट ने कोरोना के तेजी से फैलने और इसकी वजह से लगातार बढ़ते खतरे पर मीडिया में आई खबरों का हवाला भी दिया है.

