कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली ने बीजेपी पर भले ही कृपा न बरसायी हो, लेकिन भगवान महावीर व बुद्ध की धरती पर राम-हनुमान कथा के बहाने हिंदुत्व का भगवा एक बार फिर लहराने का पूरजोर प्रयास शुरू हो चुका है.
बागेश्वरधाम सरकार (Bageshwar Baba) उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अभी पटना में हैं. बिहार की राजधानी पटना से करीब 30-35 किलोमीटर दूर नौबतपुर गांव में 13 से 17 मई तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा व दिव्य दरबार का आयोजन हो रहा है.

