कुलवंत सिंह (Kulwant Singh) 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था, और 16,000 रुपए महीने की तनख्वाह पर हाउसकीपिंग कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था.
दीपक (Deepak) की उम्र 25 साल थी और हाल ही में वह पिता बना था. उसकी पांच महीने की एक बेटी है. वह इंदरपुरी में रहता था. वह भी 11,500 रुपए महीने की तनख्वाह पर हाउसकीपिंग का काम करता था. उसका परिवार ग्वालियर से दिल्ली आ गया था.
33 साल का सनी (Sunny) पढ़ा-लिखा नहीं था और किसी तरह इस नौकरी में जमा हुआ था. उसकी महीने की तनख्वाह 11,500 रुपए थी. उसका 10 साल का एक बेटा है. 2000 में वह हरियाणा के तावडू से दिल्ली आया था.
