AAP के हाथ से फिसल मिडिल और अपर क्लास
नीलांजन सरकार ने हिन्दुस्तान टाइम्स में लिखा है कि बीजेपी ने आखिरी बार 1990 के दशक में राष्ट्रीय राजधानी पर शासन किया था. आज की दिल्ली अलग शहर है. 90 के दशक के धल भरे शहर से बदलकर यह महानगरीय शहर बन चुका है जो पूरे भारत और दुनिया भर से प्रतिभाओं को आकर्षित करता है. 2000 के दशक की शुरुआत में कांग्रेस की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में चौड़ी सड़कों और हरियाली के निर्माण के साथ दिल्ली में बड़ा बदलाव देखा गया. अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार के साथ मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग के असंतोष की लहर पर सवार होकर 2013 में पहली बार सत्ता हासिल की.

