उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना की एलओसी के उस पार जवाबी कार्रवाई ने चुनावमय पंजाब के हालात ने एक नया रोचक मोड़ ले लिया है. अकाली-बीजेपी का गठबंधन, जो कि विरोधी लहर का सामना कर रहा था, अब इस फैसले का क्रेडिट ले रहा है. उसे उम्मीद है कि वह इससे अपनी खोई साख को वापस पा लेगा.
पंजाब की सीमा पाकिस्तान से जुड़ी है, इसलिए यह सुरक्षा की दृष्टि से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है. इस तरह राज्य के मतदाता उन क्षेत्रीय पार्टियों को वोट देने से पहले दो बार सोचेंगे, जिनकी पाकिस्तान को लेकर कोई नीति नहीं है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: पंजाब विधानसभा चुनाव
Published:

