केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार, 11 अगस्त को देश के तीन बुनियादी आपराधिक कानूनों (Indian criminal law) को बदलने के लिए संसद में तीन नए विधेयक पेश किए:
भारतीय न्याय संहिता (भारतीय दंड संहिता, 1860 की जगह लेने के लिए)
भारतीय साक्ष्य विधेयक (भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेने के लिए)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की जगह लेने के लिए)
यह लेख नई ‘न्याय संहिता’ (The Bhartiya Nyay Sanhita) के सेक्शन 69 के प्रावधान ‘शादी के झूठे वादे पर सेक्स संबंध’ नाम के अपराध की श्रेणी पर केंद्रित है और इसके नतीजों पर रौशनी डालता है.

