कुछ दिनों पहले एक न्यूज़ रिपोर्ट आई कि 2 डॉक्टर अपनी मांओं का अंतिम संस्कार कर फिर से ड्यूटी पर लौट आए हैं. कोविड महामारी की तीव्रता बढ़ने के बावजूद पूरे देश से लाखों हेल्थ केयर वर्कर्स की ओर से ऐसी निस्वार्थ सेवा की खबरें आती रही हैं.
जब देश को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, हेल्थ वर्कर्स ने अपनी खुद की जिंदगी और परिवार को प्राथमिकता ना देते हुए यह सुनिश्चित किया कि हमारी स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई प्रभाव ना पड़े.

