द यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) का दुबई में 30 नवंबर को शुरू हुआ कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज का 28वां सम्मेलन (COP28) 12 दिसंबर तक चलेगा.
दुनिया अभूतपूर्व जलवायु संकट का सामना कर रही है, ऐसे में COP विश्व नेताओं की भागीदारी वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है.
विश्व नेताओं का जमावड़ा पेरिस एग्रीमेंट (Paris Agreement) में तय किए गए वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने और इसके लिए एक कार्य योजना बनाने की कोशिश है.

