हाल ही में अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म भैयाजी सुपरहिट के लिए एक फोटोशूट कराया था, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो शेयर करते ही उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.अमीषा के बोल्ड फोटोशूट पर उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाते हुए ट्रोलर्स उन्हें ‘आंटी’ कह रहे हैं.
बात चाहे जिम में वर्कआउट करते फोटो शेयर करने की हो या अपने किसी करीबी दोस्त के साथ फोटो पोस्ट करने की, चेहरे की सुंदरता की हो या फिर फिगर की. आए दिन बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर ट्रोल होते नजर आते हैं. जैसे ही सिलेब्रिटी कुछ भी पोस्ट करते हैं, दिनभर खाली बैठे रहने वाले ट्रोलर्स के बीच चुल्ल मच जाती है. इन निठल्ले ट्रोलर्स को फुल टाइम जॉब के तौर पर दूसरों की जिंदगियों में झांकने का मौका मिल जाता है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: सोशल मीडिया ट्रोलर्स सेलिब्रिटी
Published:

