सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के पेपर कई बार लीक हो चुके हैं, जिसकी हालिया कड़ी क्लास 10 के मैथ्स और क्लास 12 के इकनॉमिक्स के पेपर का लीक होना है. इस मसले को प्रशासनिक, सामाजिक, अपराध और राजनीतिक नजरिये से देखने की जरूरत है.
सीबीएसई, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरह पेपर तैयार करता है. इसे फूलप्रूफ होना चाहिए, जैसा कि डीयू में होता है. हालांकि पेपर तैयार करने से लेकर उसे एग्जाम हॉल तक पहुंचाने की जो मजबूत प्रक्रिया डीयू में है, वैसी सीबीएसई में नहीं है.

