खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या का पूरा सच शायद हम कभी नहीं जान पाएंगे. कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया है जबकि नई दिल्ली ने इसे सिरे से खारिज किया है.
जांच-पड़ताल जारी है लेकिन अभी ऐसे कोई सबूत नहीं हैं जिससे भारत पर उंगली उठाई जा सके. बेशक, यह मुमकिन है कि निज्जर, जो आतंकवाद के कई आरोपों में भारत में वांटेड था, स्थानीय उग्रवादियों की गुटबाजी का शिकार हुआ हो.

