लोकसभा चुनाव के दौरान और नतीजों के बाद भी उत्तर प्रदेश का घोसी संसदीय क्षेत्र सुर्खियों में है. नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर के बावजूद यहां से बीएसपी प्रत्याशी अतुल राय ने जीत हासिल की. उनकी यह जीत कई मायने में अहम थी.
अतुल राय बलात्कार के मामले में पूरे चुनाव के दौरान पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहे थे. पुलिस उनके पीछे आंधी-तूफान की तरह लगी थी. अतुल राय की गैर-मौजूदगी में ही मायावती और अखिलेश यादव ने यहां संयुक्त चुनावी सभा की. मतदान हुआ, तो अतुल राय करीब सवा लाख वोट से जीत गए.

