नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से गलत होते पकड़ना हमेशा विरोधी दलों के लिए मुश्किल काम रहा है. अब भी विपरीत जनादेश के रहते वो मुख्यमंत्री का पद न तो नकारते दिख रहे हैं और न ही इसके लिए अधीर नजर आ रहे हैं. इसके बजाए नीतीश कह रहे हैं कि एनडीए तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन हो. ऐसा वो तब कह रहे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में हुई विजय रैली में साफ तौर पर कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. क्या हैं इसके मायने? मायने साफ हैं कि नरेंद्र मोदी का अहसान मानकर सीएम पद स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं नीतीश.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार बिहार चुनाव
Published:
