(यह एक काउंटरव्यू है जो द क्विंट द्वारा बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में AIMIM की संभावनाओं पर पहले प्रकाशित एक व्यू के जवाब में लिखा गया है. व्यू यहाँ पढ़ें.)
स्वतंत्र पत्रकार असद अशरफ ने 'द क्विंट' में छपे अपने हालिया लेख में लिखा है कि महागठबंधन ओवैसी की पार्टी AIMIM को साथ लेने से इनकार कर खुद अपनी ताकत घटा रहा है.
वह लिखतें हैं कि अख्तरुल ईमान की अगुवाई वाली AIMIM की बिहार इकाई ने आरजेडी, कांग्रेस, वाम दलों और छोटी पार्टियों वाले महागठबंधन में शामिल होने की औपचारिक अपील की है.
लेकिन बीते दो हफ्तों में ईमान का अंदाज अपील से ज्यादा गुहार जैसा दिखा है. उनकी कोशिशें राजनीतिक अस्तित्व बचाने की ‘भीख’ जैसी नजर आ रही हैं.
