अमेरिका ने अपना नया राष्ट्रपति चुन लिया है. डेमोक्रेट जो बाइडेन. पिछली बार की तरह जीत का दावा कर रहे ट्रंप को अमेरिका की जनता ने तगड़ा झटका दिया है. लेकिन चुनाव के दौरान अमेरिका एक ऐसे देश के तौर पर सामने आया है जिसने अपनी अमिट साझा सांस्कृतिक पहचान में विश्वास खो दिया है और सबसे अहम अपनी स्पष्ट नियति. ऐसी ताकतें जिन्हें रोका नहीं जा सकता, अटल चीजों से भिड़ गई हैं. चुनाव खत्म हो गए हैं. लेकिन ये ताकतें एक दूसरे के खिलाफ बनी रहेंगी. इसलिए लड़ाई खत्म हो सकती है, लेकिन युद्ध केवल तेज होगा.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका चुनाव अमेरिकी चुनाव
Published:

