लगभग दो दशकों के बाद अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाते हुए, जिसमें क्वाड (Quad) भी शामिल है, ऑस्ट्रेलिया आखिरकार 16 सितंबर को एक नए एंग्लो-सेंट्रीक सुरक्षा डील 'ऑकस' (AUKUS) नाम की साझेदारी में शामिल हुआ जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन है.
AUKUS साइबर, एडवांस टेकनोलॉजी और रक्षा के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की न्यूक्लियर सबमरीन (हालांकि यह न्यूक्लियर हथियारों से लैस नहीं है) पर भी समन्वय करेगा. ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के नेशनल सिक्योरिटी कॉलेज की प्रमुख रोरी मेडकाफ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति में "रूबिकॉन मोमेंट" ने संकेत दिया है कि अब चीन के पास वापस जाने जरूरत नहीं है, भले ही चीन ने ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो.

