7 राज्यों- हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार - की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव (Bypolls Result 2024) के नतीजे बीजेपी के लिए निराशा वाले रहे हैं.
एक तरफ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने 10 सीटें जीतीं. वहीं एनडीए ने केवल दो सीटें जीतीं जबकि अन्य के खाते में एक सीट आई. वोट शेयर के मामले में, जहां इंडिया ब्लॉक को 51 प्रतिशत वोट मिले, वहीं एनडीए को 46 प्रतिशत वोट मिले. इंडिया ब्लॉक को पांच सीटों का फायदा हुआ है, वहीं एनडीए और अन्य को क्रमश: दो और तीन सीटों का नुकसान हुआ.

