गृह मंत्री अमित शाह के ‘गायब रहने’ को लेकर हो रही फुसफुसाहट जैसे अफवाह और गपबाजी से आगे बढ़ने लगी, अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उन्होंने अपना पसंदीदा सियासी अखाड़ा चुना और अपने चिर-प्रतिद्वंदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोल दिया.
और जैसे कि राजनीति में कई बार अजीबोगरीब दोस्ती देखने को मिल जाती है, अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के उठाए मुद्दे का सहारा लिया. अधीर ने शाह से शिकायत की थी कि बंगाल की राजनीति की तूफानी नेता रास्ते में फंसे हुए मरीजों, छात्रों और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए तैयार नहीं है.

