भारत की सैन्य मशीनरी को नया रूप देने के लिए सरकार ने विकट कदम उठाया है- अग्निपथ (AgneePath). हर साल 46 हजार के करीब-करीब नौजवानों को घातक लड़ाके बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, लेकिन सिर्फ 4 साल बाद, हर चार में से तीन को ‘रिटायर’ कर दिया जाएगा- वह भी 21 से 25 साल की उम्र के बीच. क्या ये पूर्व 'अग्निवीर' (Agniveer) बेरोजगार हो जाएंगे और सड़कों पर अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन करेंगे या नागरिक समाज के उच्च मनोबल वाले, अनुशासित श्रमजीवी बने रहेंगे? अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार (Bihar) से ट्रेनों को जलाए जाने की जो तस्वीरें आ रही हैं, उससे अच्छे संकेत तो नहीं मिल रहे.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Topics: Agnipath Scheme Agnipath raghav's take
Published:

