अग्निपथ योजना (Agnipath scheme) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (protests against the Agnipath) आश्चर्य की बात नहीं है. जिस हिसाब से विरोध प्रदर्शन हो रहा है, आश्चर्य उस बात में है. कम से कम 14 राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, वहीं कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई. प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों और बसों में आगजनी की. इसके अलावा बिहार के नवादा और मधेपुरा जैसी जगहों पर बीजेपी कार्यालयों पर हमले भी किए गए. ऐसे में, विरोध की तीव्रता और पैमाने से क्या पता चलता है? इसके तीन पहलू हैं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and opinion
Published:

