ADVERTISEMENTREMOVE AD

ये 10 तरीके अपनाइए और देशभक्त बन जाइए: आकार पटेल

देशभक्त बनने के लिए आपको क्या करना चाहिए, एमनेस्टी इंटरनेशनल के डायरेक्टर आकार पेटल बता रहे हैं

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

मेरे ख्याल से सबसे पहला तरीका भारतीय होना है, इससे मेरा मतलब आपके पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए. ऐसा ​इसलिए क्योंकि भारतीयों को अधिकतर देशों की यात्राओं के लिए एडवांस में वीजा लेना होता है. इसलिए मुझे ऐसे दो पासपोर्ट लेकर चलना पड़ता है जिनकी समय सीमा खत्म हो चुकी है लेकिन उन पर लंबे वक्त तक वीजा वैध है.

मैंने कभी भी भारत के बाहर नौकरी नहीं की लेकिन ऐसे कई भारतीय हैं ​जिन्होंने अपना पासपोर्ट अभी भी रखा हुआ है जबकि उनका अधिकतर जीवन बाहर नौकरी करते हुए बीत चुका है. संगीत निर्देशक जुबिन मेहता ऐसे ही एक व्यक्ति हैं.

दूसरे हैं एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव सलिल शेट्टी. जुबिन ने न्यूयॉर्क में कई वर्षों तक संगीत देने वाले भारतीयों की अगुआई की है. इसके बावजूद जब वो लोग एक साथ कहीं यात्रा करते थे तो जुबिन को वीजा के लिए लंबी कतार में लगना होता था, इसके बावजूद उन्होंने अपना भारतीय पासपोर्ट कभी सरेंडर नहीं किया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंडियन्स से प्यार करो

भारत को प्यार करने का दूसरा तरीका है कि आप अन्य भारतीयों को प्यार करें, और इससे मेरा मतलब है हर एक भारतीय को. अपने धर्म के लोगों के साथ-साथ दूसरे धर्म, जात और भाषा बोलने वालों को भी प्यार करें.

उन लोगों को भी जिनसे आप सहमत हैं और उनसे भी जिनकी कोई भी बात आपको अच्छी नहीं लगती. उनसे भी जो मांस खाते हैं, किसी भी तरह का, और उनसे भी जो शाकाहारी हैं. भारतीयों से प्यार करने का मतलब है सच्चे मायनों में भारत से प्यार करना. भारत को केवल एक नक्शे पर प्यार करने का मतलब है कि आप केवल एक प्रतीक को प्यार कर रहे हैं.

सारी भाषाएं सीखिए

तीसरा तरीका है कि आप देश की अलग-अलग भाषाएं सीखें. महात्मा गांधी ने कहा था कि भारतीयों को हिन्दुस्तानी सीखनी चाहिए और वो भी देवनागरी और फारसी-अरबी लिपि दोनों में.

मैंने दोनों ही लिपियों में हिन्दुस्तानी सीखी है, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हर भारतीय हिन्दुस्तानी सीखे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश की धुन और कविता समझिए

चौथा तरीका है कि आप देश के क्लासिकल म्यूजिक और उसकी कविताओं को समझें. इन्हें समझने की कला बड़े होकर आती है क्योंकि हिन्दुस्तानी संगीत परिपक्व है और उसका भाव खुशहाल नहीं बल्कि उदास है. इस देश और उसके लोगों को समझना लगभग तब तक नामुमकिन है जब तक आप ये नहीं समझ पाते कि कनार्टिक और खयाल क्या है और वो वैसे क्यों हैं जैसे कि वो हैं.

मुझ बहुत सारी कविताएं कंठस्थ हैं जैसे कि शेली की ओजिमंडियास लेकिन जिस कविता को हर बार पढ़कर मेरा मन भर आता है वो है नरसिंह मेहता (जिन्होंने गांधी का पसंदीदा गाना वैष्णव जन लिखा था) द्वारा लिखी गई नाग दमन. नाग दमन में बताया गया है कि किस तरह से कृष्ण अपने बाल रूप में नाग कालिया से लड़ते हैं लेकिन उसकी हत्या नहीं करते. मुझे ये कहने में जरा भी शर्म नहीं है कि जब भी मैं इस कविता को सुनता हूं खासकर सरल संगीत के साथ तो मेरी आंखें नम हो जाती हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश का खाना बने आपका खाना

पांचवां तरीका इस देश के व्यंजनों को प्यार करना है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप दूसरों के खाने की उलाहना करें. खाने के मामले में मैं खुले विचारों का हूं और कुछ समय पहले वियतनाम की यात्रा पर गया था लेकिन मुझे वहां लोगों का सांप और कुत्ता खाना बहुत रास नहीं आया.

मुझे जापानी खाना काफी अच्छा लगता है लेकिन मेरी पहली पसंद भारतीय खाना ही है. मुझे पाटीदार किसानों का खाना सबसे ज्यादा पसंद है. उनकी मोटी-मोटी बाजरे की रोटी (गुजराती में उसे रोटलो कहते हैं) थोड़ी सी सब्जी के साथ और लहसुन की चटनी. मैं दोपहर के खाने में अधिकतर यही खाता हूं और जीवनभर खा सकता हूं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश का संविधान पढ़िए

छठा तरीका है कि आप अपने देश का संविधान पढ़ें और उसे जानें. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ संविधान है.

इसलिए कम से कम उसकी शुरुआती चीजें, प्रस्तावना, उसका क्या मतलब है और जो संवैधानिक अधिकार हमें मिले हुए हैं उसके असल में क्या मायने हैं, ये तो जानना ही चाहिए. भारतीय संविधान पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दस्तावेजों में से एक है और उसे अधिक से अधिक भारतीयों द्वारा पढ़ा जाना चाहिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मदद करने वाले की इज्जत करें

सातवां तरीका है कि आप उसकी इज्जत करें जो आपके लिए कुछ कर रहा है. मेरे हिसाब से एक शिक्षक खिलाड़ियों से अधिक महत्वपूर्ण है.

खेल में मिली हुई जीत से राष्ट्रीयता का भाव पनपता है जो खोखला होता है और ये समय के साथ धूमिल हो जाता है. मैं खिलाड़ियों से किसी तरह की नफरत नहीं करता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उनका योगदान किसी मायने में बहुत बड़ा नहीं होता.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

समय से टैक्स भरना भी देशभक्ति

भारत को प्यार करने का आठवां तरीका है अपने टैक्स समय से भरना. मुझे अपने टैक्स भरने में कोई गर्व नहीं होता क्योंकि ये मेरी जिम्मेदारी है. लेकिन अधिकतर भारतीय इनकम टैक्स नहीं भरते.

हालांकि इसमें से कई लोगों को टैक्स भरने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि या तो वो गरीब हैं या फिर वो छूट के दायरे में आते हैं. मैं उन लोगों की बात नहीं कर रहा हूं. मैं अमीर और मिडिल क्लास भारतीयों की बात कर रहा हूं जो अपना टैक्स बचाने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लेते हैं. क्या आप सब भारत से प्यार करते हैं? आप कहेंगे हां. मैं कहूंगा नहीं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कमजोरों का दर्द महसूस कीजिए

नौवां तरीका अपने देश को प्यार करने का है कि आप दूसरे लोगों से सहानुभूति रखें. दरकिनार और कमजोर वर्ग के दर्द को महसूस करें.

जब दलितों को चोट लगे तो आप भी चोटिल हों, जब आदिवासियों को शर्मिंदा किया जाए तो आप भी शार्मिंदा महसूस करें और जब मुसलमानों को सताया जाए, जो कि अक्सर इस देश में होता है, तब आप शर्म महसूस करें. ये सहानुभूति ही वो भाव है जो भारत को प्यार करने के बराबर है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बुरा लगे तो बर्दाश्त करो

देश को प्यार करने का आखिरी तरीका है कि आप इसके विरोधाभासों और मतभेदों को स्वीकार करें.

इतने बड़े देश में किसी भी तरह की एकरूपता स्थापित करने की कोशिश देश को प्यार नहीं करने के बाराबर है. ये एकरूपता किस भी विषय जैसे भाषा, धर्म, निजी कानून, खाने की पसंद या फिर संगीत पर आधारित हो सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मेरे हिसाब से ये कुछ तरीके हैं जिनके जरिए हम अपने देश को प्यार कर सकते हैं. बाकी सब आकस्मिक है. आप मुझसे इन बातों पर असहमत हो सकते हैं या मुझसे नफरत भी कर सकते हैं. लेकिन मैं आपसे उसी तरह से प्यार करता रहूंगा.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×