“जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वे बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करके चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें दीवार की लिखावट पढ़नी चाहिए.” बिहार चुनावों में जीत के बाद नई दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था.
बेशक, मोदी ने इस टिप्पणी के साथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की तरफ निशाना साधा था. बिहार के बाद इसी राज्य में अगले साल चुनावी जंग छिड़ने वाली है. बीजेपी का परचम इस समय बुलंद है. 2019 में लोकसभा चुनाव के समय वह ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगा चुकी है. दूसरी तरफ ममता की तृणमूल कांग्रेस 2011 के बाद अपने सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने जा रही है.
पर पश्चिम बंगाल के चुनावों से बिहार चुनावों का क्या ताल्लुक? बिल्कुल है. बिहार के चुनावों से कुछ सीख तो ली ही जा सकती है-

