कहते हैं, एक तस्वीर हजार शब्द से ज्यादा मायने रखती है. लेकिन आंकड़े भी कई बार दिलचस्प कहानियां कहते हैं, निरंतरता की, परिवर्तन, उम्मीद, निराशा, उत्साह और उल्लास की.
बीते वक्त की ही तरह, 2023 के आंकड़े भी अनूठे थे. यहां हम 12 आंकड़ों की फेहरिस्त दे रहे हैं जोकि 2023 और 2024 दोनों के लिए अहम हैं, लेकिन इनका महत्व इनकी तरतीब के अनुसार बढ़ते या घटते क्रम में नहीं है.

