ADVERTISEMENTREMOVE AD

उन्नाव में गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर: रामजी की सवारी और रज्जाक मियां बने सारथी

रामनवमी के मौके पर देश के कुछ हिस्सों में आगजनी, हिंसा के बीच यह एकता की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Updated: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

एक तरफ राम, सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार, भगवे वस्त्र में श्रषि मुनि भी साथ हैं. 'राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी,' जैसे गीत गूंज रहे हैं. कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं आरती कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है. और इन सबके बीच जिस रथ पर राम जी सवार हैं उसकी डोर कुर्ता, पजामा और सफेद दाढ़ी वाले रज्जाक मियां थामे हुए हैं. और ये सब हो रहा है रामनवमी के मौके पर.

राम नवमी के मौके पर जहां देश के अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, वहीं एक ऐसी खबर भी आई जो देश की गंगा जमुनी तहजीब को दिखाती है, सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो रामनवमी की शोभायात्रा में रथ की बागडोर संभालते हुए दिखे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ये तस्वीर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) शहर की है जहां रामनवमी (Ramnavmi) के अवसर पर शोभायात्रा यानी रामजी की सवारी निकाली गई. इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे रथ के सारथी. रथ की बागडोर एक मुस्लिम व्यक्ति के हाथों में थी. देश के कुछ हिस्सों में आगजनी, हिंसा के बीच यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रथ के सारथी रज्जाक मियां बने जिनका रोजा भी चल रहा है. यह तस्वीर उन लोगों को जवाब है जो आपस में नफरत पैदा कर रहे हैं और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश में हैं. उन्नाव सदर कोतवाली में तैनात किला चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि,

"आज रामनवमी के मौके पर हमारे क्षेत्र में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई. भव्यता का एक पहलू यह भी है कि इस यात्रा के प्रमुख रथ की बागडोर जिस मुख्य सारथी के हाथ में थी उनका नाम है रज्जाक मियां इकबाल साहब."

कई लोगों ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है, जहां एक तरफ रामनवमी के अवसर पर देश में कुछ जगहों पर दो समुदायों के बीच हिंसा हुई तो दूसरी तरफ इस पहल की तारीफ की जा रही है.

(न्यूज इनपुट्स - जितेंद्र मिश्रा)

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×